घुटनों के नीचे दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 13:33

घुटने से नीचे पैर में दर्द क्यों होता है जानें 4 कारण :-

1. मांसपेशियों में ऐंठन

मांसपेशियों में ऐंठन होने पर आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। मांसपेशियों की ऐंठन तीव्र निचले पैर के दर्द का कारण बन सकता है। इसलिए पैर के दर्द से छुटकारा पाने के करने ऐंठन को कम करना बहुत जरूरी होता है।

आपको बता दें कि थकान और डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन आ सकती है। इसलिए अगर आपको पैरों में ऐंठन रहती है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। साथ ही एक्सरसाइज और पैरों की मालिश भी करें।

2. शिन स्प्लिंट्स

शिन स्प्लिंट्स में आप काफ के ठीक सामने दर्द महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में पिंडली की हड्डी के किनारे की मांसपेशियों में सूजन आ जाती हैं। आपके निचले पैर के सामने की बड़ी हड्डी में दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को चलने, दौड़ने या कूदने में दर्द का सामना करना पड़ता है।

3. टेंडिनिटिस

टेंडिनिटिस टेंडन में होने वाली सूजन या जलन है। इस स्थिति में आपको घुटने के नीचे पैर में दर्द महसूस हो सकता है। यह दर्द मांसपेशियों से अधिक काम करवाने या सीढ़ियों चढ़ने की वजह से हो सकता है। टेंडिनिटिस की वजह से होने वाले पैर के निचले हिस्से में दर्द को कम करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं। या फिर एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाइयों का उपयोग कर सकते हैं।

4. वैरिकाज वेन्स

वैरिकाज वेन्स घुटने के नीचे पैर में दर्द का कारण बन सकता है। वैरिकाज वेन्स में पैरों की नसों में रक्त जमा हो जाता है। इसकी वजह से नसें उभरी और नीली नजर आती है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए वैरिकाज वेन्स का समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है। वैरिकाज वेन्स होने पर व्यक्ति को तीव्र दर्द महसूस हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info